अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर निवासी सेवानिवृत्त लाइनमैन के लापता होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला इकबाल नगर टंकी के पीछे रहने वाले 63 वर्षीय राजेंद्र सिंह विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त लाइनमैन हैं। मंगलवार शाम वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। चिंतित पत्नी संतोष देवी, बेटी पूजा रानी सहित अन्य परिजनों ने रिश्तेदारियों व संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार को बेटी पूजा रानी डिडौली कोतवाली पहुंची और पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर राजेंद्र सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...