Amroha News: संदिग्ध मौत: पत्नी से मुकदमेबाजी और बेटे की बीमारी से परेशान बुजुर्ग का शव फांसी पर लटका मिला
अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला त्रिपोलिया में सोमवार सुबह 70 वर्षीय अमीर अहमद की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शव घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलता मिला। नीचे स्टूल पड़ा था। मृतक पत्नी से चल रही मुकदमेबाजी और छोटे बेटे की बीमारी के चलते परेशान थे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, फील्ड यूनिट के साक्ष्य जुटाने के बाद फंदे से नीचे उतार शव को कब्जे में ले लिया। बाजार नौबत खाना से सटे मोहल्ला त्रिपोलिया में रहने वाले अमीर अहमद ने तीन शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी जबकि तीसरी पत्नी से उनका विवाद चल रहा था जो अदालत तक जा चुका था। परिवार में चार बेटे मुकीम अहमद, अजीम अहमद, वसीम अहमद तथा मोहम्मद यासिर के अलावा दो बेटियां असमा और सायमा हैं। दोनों बेटियों की शादी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.