अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार शाम वह लोनी से घर लौटी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस गृह क्लेश में सुसाइड की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी निवासी कंचन देवी ने करीब 14 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी मोहित उर्फ बिन्नू त्यागी से विवाह किया था। बताया जा रहा है मोहित पर लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस उसे आए दिन परेशान कर रही थी। करीब एक वर्ष पूर्व जेल से छूटने के बाद वह पत्नी कंचन व तीनों बच्चों के संग लोनी चला गया और एक कंपनी में टैक्सी चलाने लगा। कंचन भी निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंचन पति के नौकरी...