Amroha News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोर की गुमशुदगी दर्ज
अमरोहा, जुलाई 29 -- Amroha News: मंडी धनौरा। नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 16 वर्षीय ध्रुव पुत्र रितेश कुमार 28 जुलाई को स्कूल गया था लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। परेशान परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि घर से निकलने से पहले मां ने ध्रुव को किसी बात पर डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.