अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में रविवार को सलीम की सबसे छोटी बहन आयशा का निकाह संगीनों के साये में संपन्न हुआ। घर से लेकर जनवासे तक पुलिस व पीएसी तैनात रही। सुरक्षा कारणों के चलते सलीम को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। शाम के वक्त सलीम ने नम आंखों से बहन को विदा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव, विवाह स्थल और पड़ोसी मकानों की छतों तक पीएसी समेत कई थानों का फोर्स तैनात किया गया था। निकाह के दौरान सलीम का घर छावनी में तब्दील रहा। महिला पुलिस भी तैनात रहीं। दोपहर बाद हसनपुर नगर से सलीम की छोटी बहन आयशा की बारात पहुंची। बारात के खाने व ठहरने का स्थान सलीम के घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर रखा गया था। इस दौरान सलीम को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। घर के कमरे में हुए आयशा के निकाह के वक्त...