Amroha News: संकुल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: कृषक इंटर कॉलेज कोठी खिदमतपुर में मंगलवार को संकुल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके पहले प्रधानाचार्य डॉ.जागन लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। संकुल क्रीड़ा प्रभारी मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी एक सितंबर को शिव इंटर कॉलेज, गजरौला में संकुल की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान मुनेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ओवैस, जाहिर, अनिकेत, सिंकू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कंपोजिट विद्यालय में रोटरी मिडटाउन ने बांटे वॉलीबाल-बैडमिंटन
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.