अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर बुधवार के बाद गुरुवार को भी कार्यक्रम हुए। राधा-कृष्ण वेष में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दही-माखन हांडी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण की बाल लीला, राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने फीता काटकर एवं भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण दही-माखन हांडी प्रतियोगिता में छह से कक्षा 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। ऊंचाई पर बंधी हांडी को फोड़ने के लिए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर मानव पिरामिड का निर्माण किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने मोहा मन, दही-...