Amroha News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया राजा परीक्षित का प्रसंग
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव अव्वलपुर में प्रजापति विकास समिति के संयोजन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास राजकुमार सुदर्शन महाराज ने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्राप मिलने के बाद राजा परीक्षित ने सांसारिक मोह त्याग कर गंगा तट पर महर्षि शुकदेव से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। सात दिन तक कथा सुनकर उन्होंने भगवान श्रीहरि की भक्ति में स्वयं को समर्पित कर मोक्ष की प्राप्ति की। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन का सही मार्ग दिखाती है और ईश्वर के प्रति अटूट आस्था रखने की प्रेरणा देती है। इस दौरान आचार्य शिवा, नितिन कुमार, आशीष, अंकित गिरी, मुरारी लाल प्रजापति, रामअवतार प्रजापति, रामनिवास गोला, बलराम सिंह, मनोज कुमार, अनिल कुमार प्रजापति, देवेंद्र कुमार प्रजापति, महेश चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.