अमरोहा, अगस्त 4 -- Amroha News: मंदिर श्रीबाबा गंगानाथ में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से सावन पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महा आरती में भाग ले रहे हैं। मंदिर कमेटी पदाधिकारी पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर में श्रावण माह में महाआरती प्राचीन काल से चली आ रही है। महाआरती रात्रि 9:00 से 9:45 बजे तक प्रतिदिन होती है। भगवान गणेश, भगवान शिव, मां दुर्गा, मां गंगा, वीर हनुमान जी की महाआरती की जाती है। भगवान शिव की स्तुति कार प्रसाद वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- बाबा मणिनाथ मंदिर में हिंदू महासभा ने की महाआरती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...