अमरोहा, सितम्बर 3 -- Amroha News: अमरोहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। लोगों में उत्साह का माहौल है‌। बाजार में रौनक व घर-परिवारों में चहल-पहल का माहौल है। श्रद्धालु शुक्रवार को व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करेंगे। आधी रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। रात्रि में चंद्र दर्शन होने पर जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी का जयघोष गूंजेगा। लड्डू गोपाल का अभिषेक कर पालना झुलाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती कर प्रसाद वितरण होगा। फिलहाल मंदिरों से लेकर बाजारों तक पर्व को लेकर रौनक है। बाजार में लड्डू गोपाल की मूर्तियां, पोशाक, पालना, बांसुरी आकर्षण का केंद्र बने हैं। यह भी पढ़ें- Janmashtami Puja Rules: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की सेवा का ये है सही तरीका, आप भी जान लें लोग खर...