अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। मंदिरों की साफ सफाई से लेकर भव्य सजावट की जा रही है। बाजारों में लड्डू गोपाल की मूर्ति, बांसुरी, पालना, पोशाक आदि की दुकानें सजने लगी हैं। श्रद्धालु खरीदारी में जुटे हैं। जन्माष्टमी के अगले दिन रामडोल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में तीन दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं में उत्साह व उमंग का माहौल है‌। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करेंगे। आधी रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। रात्रि में चंद्रमा के दर्शन होने पर जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी का जयघोष गूंजेगा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जन्माष्टमी की आहट से गुलजार होने लगे बाजार, सजन...