अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव खाता में जयप्रकाश सिंह के शोरूम के ताले तोड़ कर लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। कारोबारी को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह शोरूम पहुंचने पर हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है वहीं चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक रजबपुर के गांव खाता निवासी जयप्रकाश सिंह का दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव के अड्डे के पास इलेक्ट्रानिक सामान का शोरूम है। बुधवार शाम वह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने शोरूम के मेन गेट तोड़ दिया और फिर ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। यहां से चोर दुकान में रखा इलेक्ट्रानिक्स का सारा सामान किसी वाहन में लाद कर ले गए। गुरुवार सुबह जब जयप्रकाश...