Amroha News: शोभायात्रा सकुशल संपन्न कराने पर डीएम-एसपी का सम्मान
अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: श्रीधार्मिक रामडोल कमेटी अमरोहा की ओर से निकाली गई 119वीं रामडोल शोभायात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। गुरुवार को कलक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय पहुंचे कमेटी पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के कुशल प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा, महामंत्री पंकज जिंदल, सचिन त्रिवेदी, अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सुभाष शर्मा, विवेक शर्मा, राज शर्मा, दीपक बंसल, नमन जैन, सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने आगामी आयोजनों में भी प्रशासन से इसी तरह सहयोग की अपेक्षा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.