अमरोहा, अगस्त 11 -- Amroha News: सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। शिव भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ में लाए गंगा जल से शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव बोल बम-बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे हैं। सावन मास की शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह रहा। मंगलवार को सावन शिवरात्रि के अवसर पर जिलेभर में शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- शिवालयों में सावन की शिवरात्रि पर गूंजा हर-हर महादेव बारिश में भीगते हुए शिवभक्त जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे। विधिविधान के साथ भगवान...