अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम संग मनाया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनकी महत्ता का बखान किया गया। नगर के झम्मन लाल पीजी कालेज में प्राचार्या डॉ.शमा परवीन व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीति शर्मा ने मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र मयंक उपाध्याय ने गिटार बजाकर शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। आकांक्षा चौहान, शिखा चौहान, केशव त्यागी, अबू बकर आदि ने भाषण के जरिए शिक्षकों की महत्ता का बखान किया। एनसीसी अधिकारी अशरफ, डॉ.हृदेश कुमार, डॉ.समर रजा, डॉ.शिवा शर्मा, डॉ.स्वादेकीन, डॉ.उर्वशी आदि मौजूद रहे। सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शिक्षक दिवस : शैक्षणिक संस्थानों में गुरुओं को किया गया सम्मानित हाकमपुर के एसएलजे ड...