अमरोहा, सितम्बर 27 -- Amroha News: एप्पल क्लब फाउंडेशन की ओर से मोहल्ला दरबार-ए-कलां स्थित अध्यक्ष कमर नकवी के आवास पर शुक्रवार रात आयोजित शाम-ए-गजल में शायरों ने कलाम पेश कर समां बांधा दिया। देर रात तक महफिल वाह-वाह की गूंज सुनाई देती रही। एप्पल क्लब फाउंडेशन के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर सैय्यद मसरूर जौहर ने की। जिला बार एसोसिएशन अमरोहा के अध्यक्ष कपिल कुमार चिकारा एडवोकेट और महासचिव अरशद हुसैन भारती एडवोकेट बतौर अतिथि शामिल हुए। सैय्यद असलूब हुसैन जैदी और डॉ. जमशेद कमाल ने महफिल की सरपरस्ती की。

महफिल में शायरों की प्रस्तुति महफिल में सैय्यद मसरूर जौहर, डॉ. जमशेद कमाल, डॉ. मुबारक अमरोहवी, सैय्यद शीबान कादरी, नाजिम हुसैन आरिफ, अर्श अमरोहवी, शाहनवाज तकी, अफसर अमरोहवी और जैद जैदी समेत कई शायरों ने अपना कला...