अमरोहा, अक्टूबर 25 -- Amroha News: डिडौल क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती की जान-पहचान हरियाना गांव निवासी नईम के पुत्र मतीन से हुई थी। युवती का आरोप है कि मतीन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि 27 सितंबर की देर रात मतीन उसके घर पहुंचा और कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की तथा कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। युवती के मुताबिक मामले की शिकायत करने मतीन के घर पहुंचने पर उसकी मां फरजाना और अजीम ने भी गाली-गलौज कर ह...