अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की पत्नी चार बच्चों को छोड़कर गुजर गई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर काम पर रख लिया। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। मजदूरी का रुपये भी नहीं दिए। थानाध्यक्ष ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...