अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: लगातार बारिश के चलते शहर से गांवों तक बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई रही। शहर में जहां बार-बार आपूर्ति गड़बड़ाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं डिडौली क्षेत्र के सिवोरा बिजलीघर की मशीन में फाल्ट की वजह से डेढ़ दर्जन गांवों की आपूर्ति त्योहार पर ठप रही। त्योहार मनाने के लिए गावों के मंदिरों में श्रद्धालु बिजली आने का इंतजार करते रहे। जिले की बिजली आपूर्ति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में खलल डाल दिया। लगातार आपूर्ति गड़बड़ाने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिरों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाने के इंतजाम धरे रह गए। शहर के मोहल्लों में शुक्रवार रात में फिर शनिवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौली परेशानी का सबब बनी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: जन्माष्टमी पर अंधकार : गांवों को डिजिटल इंडिया से सीधे द्वापर...