अमरोहा, सितम्बर 2 -- Amroha News: शहर में मंगलवार देर रात जट बाजार चौकी के पास हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर सीएए-एनआरसी हिंसा समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। हमलावरों ने पीछे से सिर पर तमंचा सटाकर गोली मारी और वारदात के बाद फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैसों के लेनदेन और पुराने विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। एसपी और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाईखाना (बगला) निवासी स्व. इरफान कुरैशी के 25 वर्षीय बेटे अफ्फान कुरैशी की मोहल्ले में ही मीट की दुकान थी...