अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: हसनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने संबंधी खबर प्रकाशित होते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका ने आनन-फानन में शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी। उधर, जिला पंचायत के अफसरों ने क्षेत्र की अन्य सड़कों का मुआयना किया। सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य जारी है।पिछले काफी समय से शहर के मुख्य मार्ग से लेकर शिवाला मंदिर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। 30 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। 3 अगस्त को सावन माह का पहला सोमवार है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: टूटी सड़क और बिखरी गिट्टी से गुजरने को मजबूर होंगे कांवड़िये इस मौके पर स्थानीय समेत बदायूं, अलीगढ़, अनूपशहर व संभल जनपद के शिव भक्त हरिद्वार आदि से कांवड़ लेकर शहर से होकर गंत...