अमरोहा, नवम्बर 28 -- Amroha News: कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में देशी शराब की दुकान पर उधार शराब मांगने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने दुकान के सेल्समैन भूपेंद्र सिंह व महेश कुमार से उधार शराब मांगी। सेल्समैनों ने उधार देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित भूपेंद्र पुत्र पुरुषोतम निवासी ग्राम करनपुर माफी का कहना है कि गुरुवार शाम वह अपने साथी महेश कुमार निवासी सोहरका के संग गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर रोज की तरह कार्य कर रहा था। इस दौरान गांव के चार लोग पहुंचे और उधार शराब मांगने लगे। आरोप है कि यह लोग पहले भी उधार शराब ले जा चुके थे। उधार शराब देने से मना करते हुए पहले पैसे म...