अमरोहा, जुलाई 16 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। शहर निवासी अधिवक्ता मनु शर्मा ने कुछ लोगों पर व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शिक्षक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी अधिवक्ता मनु शर्मा आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष भी हैं। मोहल्ले के ही रहने वाले शिक्षक दंपति से विवाद के चलते उनकी मुकदमेबाजी चल रही है। उनका आरोप है कि उनके दोस्त एवं अधिवक्ता मुजाहिद हुसैन की बहन इखलास जहां का भी पारिवारिक और कानूनी विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अभद्र व विवादित कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज इखलास जहां शिक्षक दंपति के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रही हैं। दर्ज कर...