अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन नगर अध्यक्ष श्याम गर्ग के नेतृत्व में थाने पहुंचे व्यापारियों ने आने सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा के चलते व्यापारियों को होने वाली समस्याओं की जानकारी दी। मांग उठाई की बाहर से आया सामान व्यापारियों की दुकान तक आसानी से पहुंचे। वाहन चेकिंग के दौरान परेशानी न हो। बताया कि सारे बैंक स्टेट हाईवे पर ही मौजूद हैं, जिससे व्यापारियों का आवागमन लगा रहता है। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान पुनीत मांगलिक, नवनीत वर्मा, गीतेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांवड़ यात्रा को ल...