Amroha News: व्यापारियों को नियमित रूप से रिटर्न भरने को किया प्रोत्साहित
अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: नौगावाां सादात की एक बीड़ी कंपनी कार्यालय में शुक्रवार को राज्य कर विभाग अफसरों व व्यापारियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीकृत कराने, समय से रिटर्न दाखिल करने, आईटीसी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने व 1.5 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए समाधान योजना समेत व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ बताए गए। उपायुक्त महेश चंद्र ने व्यापारियों को नियमित रूप से रिटर्न भरने को प्रोत्साहित करते हुए जीएसटी पोर्टल पर करदाताओं को उनके मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अपडेट कराने की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों, अधिवक्ताओं समेत आम लोगों से जानलेवा चाइनीज मांझे के प्रयोग और इसके व्यापार का पूरी तरह से बहिष्कार करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: प्रतिबंधित मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.