अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक गुलाम अंबिया में गुरुवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए हाथ धोने के सही तरीके का प्रायोगिक अभ्यास कराया। प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हाथ देखने में भले ही साफ लगें, लेकिन उन पर मौजूद अदृश्य कीटाणु भोजन के जरिए शरीर में पहुंचकर कई बीमारियों का कारण बनते हैं। शौच के बाद, भोजन से पहले और बाद में, खेलकूद के बाद तथा छींकने-खांसने के बाद कम से कम 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी के बनवारा स्कूल में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। इसके बाद सहायक अध्यापिका बीना कुमारी ने बच्च...