Amroha News: विनय बने गुड़ खांडसारी कमेटी के अध्यक्ष
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को गुड़ खांडसारी कमेटी के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विनय अग्रवाल कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं राजेंद्र गुप्ता, शरद कुमार और सुशील कुमार गोयल को संरक्षक की जिम्मेदारी मिली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान अनूप गुप्ता, शरद कुमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, सर्वेश, अनुज अग्रवाल, अली हसन, अजीम मंसूरी, जयप्रकाश चौहान, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.