अमरोहा, अक्टूबर 20 -- Amroha News: विजय दशमी पर्व के मद्देनजर जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन व 73 सेक्टर में बांटा गया है। मंगलवार सुबह से ही जिलेभर में पुलिस टीमें सुरक्षा मोर्चे पर अलर्ट रहेंगी। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को इस ओर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। इसके साथ रूट डायवर्जन प्लान का भी सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि विजय दशमी पर्व पर जिलेभर में 34 स्थानों पर रावण के प्रतीकामात्मक पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके मद्देनजर एसपी लखन सिंह यादव ने संबंधित पुलिस अफसरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। सोमवार रात से ही रावण दहन स्थलों पर सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई ताकि रावण के पुतलों के साथ ही किसी भी तरह की अनहोनी से बचा सके। मंगलवार को भी दिनभर पुतलों की ...