अमरोहा, अगस्त 21 -- Amroha News: सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने गुरुवार सुबह सवा दस बजे विकास भवन में चल रहे सभी विभागों की कार्यालय उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 15 विभागों के 41 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए विभागाध्यक्षों को गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया गया। सीडीओ के मुताबिक रामनाथ सिंह, गोपाल सिंह, दीपक शुक्ला, हिमानी पांडे, मोनू सिंह, मोहम्मद नासिर, विनय प्रताप सिंह, मोहम्मद नसीम, हरिओम, अंकित कुमार शर्मा, अतुल गुप्ता, सुनिता सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरभि यादव, सोनित, रवि दिवाकर, अजय कुमार, चंद्रजीत सिंह, बिरलेश गौड़, प्रीतम कुमार, मोहम्मद आरिफ, राजीव कांत सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, जयविंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजकुमार, अनंत चौहान, अभिष...