Amroha News: विकास भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: शिक्षक दिवस पर शनिवार को विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गोरखपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र कुमार, पीडी अंबरीश कुमार, डीआईओएस शतानंद शर्मा, बीएसए डॉ.मोनिका सिंह ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। बीएसए ने कहा शिक्षक को अपनी मर्यादा रखते हुए बच्चों की प्रति समर्पित रहना चाहिए। डीआईओएस ने कहा कि शिक्षक पर न केवल बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है बल्कि उन्हें चरित्रवान बनाना भी उनका उत्तरदायित्व है। पीडी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। एडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास में शिक्षक की महती भूमिका है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: शिक्षक विद्यार्थियों को देते हैं जीवन की सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.