अमरोहा, अक्टूबर 13 -- श्रीवासुदेव तीर्थ मंदिर में नवरात्र महोत्सव Amroha News: शारदीय नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्रीवासुदेव तीर्थ मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मां चंडी जागरण मंडल बुलंदशहर के कलाकारों ने मां भगवती के भजनों एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान संग चंडी पाठ एवं चंडी यज्ञ के साथ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रेश शर्मा, सचिन शर्मा एवं प्रतुल शर्मा रहे। चंडी पाठ एवं यज्ञ के ब्रहमा वासुदेव तीर्थ के मुख्य पुरोहित विद्याधर नंदन झा रहे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आराधना कर परिवार एवं समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रथम आ...