अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: अमरोहा। श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम ने मंगलवार को स्थानीय वासुदेव तीर्थ एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं संग कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए।यात्रा मार्ग पर जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर ईओ को निर्देशित किया कि समस्या का तत्काल निराकरण कराया जाए। ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे दोबारा जलभराव की स्थिति न बने। साफ कहा कि कांवड़ियों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। आवश्यक सभी व्यवस्थाएं बुधवार तक पूरी करने पर जोर दिया। यात्रा मार्गों संग प्रमुख मंदिरों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: एसडीएम ने दुःखहरण नाथ मंदिर व कांवड़ मार्ग का कि...