अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: बछरायूं। क्षेत्र के गांव सेलपुरा स्थित डिवाइन अंश पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तोताराम तथा विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी शैलेंद्र दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। रविवार को समारोह में सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अवनी को इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय स्थान पर अनुष्का को लैपटॉप और तृतीय स्थान पर प्रियांशी को साइकिल भेंट की गई। विद्यालय के संस्थापक मदन सिंह, प्रबंधक विपिन कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कार...