अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर के पास मां वाराही माता मंदिर पर शनिवार को मेला आयोजन किया गया। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। मान्यता है कि वाराही माता मंदिर पर जात लगाकर प्रसाद चढ़ाने वाले भक्तों को चर्म रोग, खुजली दाग आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वहीं श्रीवाराही माता सेवा समिति मनापुर के संयोजन में रामलीला मैदान पर मेला भी आयोजित किया गया। वाराही माता की जात लगाने दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचे। मीना बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान दीपक, नंदकिशोर, मनीष कुमार, रोहतास, लोकेश आदि समिति सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...