अमरोहा, जुलाई 21 -- Amroha News: पुरानी रंजिश में शराब की दुकान पर घेरने के बाद युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। पीट-पीटकर अधमरा करने वाले हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक के भाई की तहरीर पर चार नामजद के अलावा दो-तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव बस्तौरी माफी निवासी अमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 17 जुलाई की रात लगभग नौ बजे उनका भाई अंकित जलालपुर कला स्थित शराब की दुकान पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव जलालपुर कलां निवासी रोहित व जितेंद्र, गांव सलारपुर निवासी अमन तथा गांव मुलकटा निवासी अनुज ने अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पुरानी रंजिश निकालते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमल...