अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी 28 वर्षीय डीसीएम चालक मोहम्मद सलमान की लखीमपुर खीरी में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी इब्राहिम का बेटा सलमान अपनी निजी डीसीएम में बरेली से माल भरकर लखीमपुर खीरी गया था। रविवार को रास्ते में सड़क किनारे खड़े ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में उसकी डीसीएम घुस गई। हादसे में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। सलमान की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी खुशनबी का रो-रोकर बुरा हाल है। सलमान चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...