अमरोहा, नवम्बर 20 -- Amroha News: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से मार्गदर्शित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाई गई। कक्षा-कक्ष सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता ज्योति ने महारानी लक्ष्मीबाई के प्रारंभिक जीवन, शिक्षा-दीक्षा, अस्त्र-शस्त्र चलाना, घुड़सवारी आदि गुणों की चर्चा करते हुए भारतीय स्वतंत्रता में उनके अमूल्य योगदान को बताया। कक्षा-कक्ष सज्जा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा 10 क प्रथम, 11 क द्वितीय व 12 क तृतीय रही। जूनियर वर्ग में कक्षा सप्तम इंग्लिश मीडियम प्रथम, कक्षा अष्टम इंग्लिश मीडियम द्वितीय व हिन्दी मीडियम तृतीय स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई शिशु मं...