अमरोहा, नवम्बर 8 -- तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज Amroha News: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां अब तेजी पकड़ने लगी हैं। मेला स्थल पर दिन के साथ ही रात में भी काम कराया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में बिजली की झालर और लाइटों से रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। रात के समय मेला स्थल रोशनी से जगमग नजर आ रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। तिगरी गंगा मेले में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मेला स्थल पर सड़क निर्माण, समतलीकरण, गंगाघाटों के निर्माण और विद्युत व्यवस्था का काम तेजी से कराया जा रहा है। मेला क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। वहीं, प्रमुख मार्गों और स्नान घाटों के आसपास रोशनी की व्यवस्थ...