Amroha News: रोटरी क्लब ने नीम, जामुन समेत 50 से ज्यादा पौधे रोपित किए
अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा। एक पेड़ मां के नाम हरियाली भरी सुबह, शाम के नाम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रोटरी क्लब अमरोहा पदाधिकारियों ने शहर के जेएस हिंदू इंटर कालेज में नीम, अमरूद, जामुन समेत 50 से ज्यादा पौधे रोपित कर इनकी देखवाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन डॉ. जीपी सिंह व सह संयोजक रोटेरियन कुंवर विनीत अग्रवाल ने प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया। रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रवि माहेश्वरी ने कहा कि एक पौधा आज लगाइए, कल की सांसें सुरक्षित बनाइये। पौधे केवल धरती का श्रृंगार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का सबसे अनमोल उपहार हैं। इसलिए प्रकृति को हरा, भरा और स्वस्थ रखने का अपना कर्तव्य निभाएं। कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं साथ ही उसकी देखभाल भी करें। अंत में सेक्रेटरी रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.