Amroha News: रोटरी क्लब आस्था व वन अफसरों ने किया पौधरोपण
अमरोहा, जुलाई 4 -- Amroha News: कस्बा स्थित चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को वन विभाग एवं रोटरी क्लब आस्था के द्वारा वन महोत्सव के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्रा, वन अफसरों व रोटरी क्लब आस्था पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में जामुन, अनार, पीपल, बरगद आदि के लगभग 20 पौधे रोपे। मुख्य अतिथि सुनील राठी उपवन क्षेत्राधिकारी हसनपुर एवं रोटेरियन ब्रह्म दत्त त्यागी अध्यक्ष रोटरी क्लब आस्था ने एक पेड़ मां के नाम लगाते हुए देखभाल की अपील की। सुरेंद्र सिंह त्यागी, विद्यालय प्रबंधिका सुमन त्यागी, अनुपम त्यागी, प्रधानाचार्य श्याम सुंदर मौर्य, राजवीर सिंह यादव, पलटराम, सतपाल सिंह, रेखा सिंह, राकेश त्यागी, राजपाल सिंह, मुनीम कुमार, अरविंद कुमार, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: वन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.