अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: रेलवे फाटक बंद करने को लेकर गेटमैन व बाइक सवार के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज होने पर बाइक सवार ने गेटमैन के साथ मारपीट कर दी। जिसमें गेटमैन घायल हो गया। जमा हुई लोगों की भीड़ ने किसी तरह विवाद शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। शहर के भानपुर रेलवे फाटक पर बुधवार की शाम वेदप्रकाश की ड्यूटी थी। देर शाम करीब सात बजे ट्रेन पास करवाने के लिए गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। तभी वहां से बाइक सवार गुजरा तथा गेट खोलने की बात गेटमैन से करने लगा। गेटमैन ने फाटक खोलने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार ने गेटमैन से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी गेटमैन से मारपीट करने लगा व गेटमैन का सिर फोड़ दिया। मारपीट होने पर वहां लोगो...