Amroha News: रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क बदहाल, हादसों का खतरा
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: स्थानीय तहसील से अमरोहा बाईपास को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कमालपुर काजी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क खस्ताहालत में है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों संग राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। क्षतिग्रस्त सड़क से हादसों का खतरा बना है। जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत संग पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता कारोबारी दिव्यांशु अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि वेव इंडस्ट्रीज व ब्लू बर्ड इंटरनेशनल स्कूल के पास करीब 50 से 100 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर 300-400 मिमी तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क की खराब हालत से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग स्कूली बच्चों, फैक्ट्री कर्मचारियों संग आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। रात के समय व बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.