अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: अमरोहा। अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में दो ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग को लेकर डीआरएम, मुरादाबाद को संबोधित मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से फैजाबाद एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस के अमरोहा स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही है। 10-12 वर्षों से लगातार प्रयासरत है। रेलमंत्री व सांसद को पत्र/ मुलाकात करके, पूर्व में शांतिपूर्ण धरने आदि देकर ठहराव की मांग करते रहते है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला।अब मजबूरन समीति ने भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द इन ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो 6 सितंबर से भूख हड़ताल की जाएगी। ठहराव होने तक या उचित निर्णय न होने तक यह शांतिपूर्ण आंदोलन ...