अमरोहा, अक्टूबर 1 -- Amroha News: हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरी में बुधवार शाम रूपयों के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में जमकर मारपीट हुई। भतीजा गंभीर घायल हो गया। घायल हालत में पीडित कोतवाली पहुंचा व आरोपी चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव श्यामपुरी निवासी दुर्वेश के अपने ही चाचा पर कुछ रुपये उधार चल रहे थे। बुधवार शाम दुर्वेश का कहना है कि रुपये मांगने के लिए वह चाचा के पास गया तो चाचा आग बबूला हो गया। आरोप के मुताबिक चाचा ने लोहे की वस्तु से प्रहार कर दुर्वेश को मारपीट कर घायल कर दिया। चोट लगने से पीड़ित गंभीर घायल हो गया। चाचा को भी चोट लगी। घायल हालत में पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा व आरोपी चाचा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए नगर सीएचसी भेजा...