अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान में खेले गए मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने बाबा क्रिकेट अकादमी को 103 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

मैच का विवरण टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के ओपनर हर्ष सिंह तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साहिब पाशा ने 33 गेंदों पर 36 रन और मोहम्मद फैज ने 27 गेंदों में 22 रन बनाकर पारी को संभाला। मुनेंद्र प्रताप ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 13 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन जड़ दिए। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने 24.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 204 रन बनाए। बाबा क्रिकेट अकादमी की ओर से नदीम ने 5.1 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। कप्तान महफूज अली ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा क्रिकेट अकादमी की...