Amroha News: राष्ट्रीय स्कूल खेल में दीप बेनीवाल ने जीता कांस्य पदक
अमरोहा, नवम्बर 4 -- Amroha News: 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के होनहार पहलवान दीप बेनीवाल ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने 62 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबलों के बीच दीप ने अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं खेल कौशल का परिचय देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। दीप की उपलब्धि से विद्यालय परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक सरदार राजवीर सिंह बांगा, प्रधानाचार्य सरदार गुरनाम सिंह ढिल्लो सहित शिक्षकों, परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने दीप को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.