अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा क्षेत्र के डिडौली गांव में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय लोकदल के नेता मोहम्मद कामिल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान हितों, ग्रामीण समस्याओं और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता की भूमिका पर अपनी बात रखी। कहा कि "2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए किसानों और ग्रामीणों की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की खुशहाली, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के बिना गांवों का वास्तविक विकास संभव नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल का प्रयास है कि किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना जाए और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद की जाए। यह भी पढ़ें- Saharanpur New...