अमरोहा, अक्टूबर 31 -- Amroha News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। अमरोहा पुलिस की ओर से पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। वहीं एएसपी अखिलेश भदौरिया ने पुलिस कार्यालय में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाकर राष्ट्र की एकता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के प्रति संकल्पित किया। इसके अलावा जिले के सभी थानों पर थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल जयंती साथ ही सभी थानों पर राष्ट्रीय एकता दौड़ (रन फॉर य...