Amroha News: रामगंगा पोषक नहर में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर से होकर गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। नहर के पास से गुजर रहे लोगों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पहचान के लिए पुलिस मुरादाबाद और बिजनौर जिले के थानों में संपर्क कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि शव दूसरे जिले से बहकर यहां तक पहुंचा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मोहम्मद वाजिद बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव से नौगावां सादात जा रहे थे। नहर के पास से गुजरते समय उनकी नजर नहर के बीचो-बीच पानी में उतरा रहे शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.