अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: क्षेत्र के सिवोरा बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े 15 गांव में रातभर अंधेरा पसरा रहा। आपूर्ति ठप होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खजूरी बिजलीघर से आपूर्ति गड़बड़ाने के चलते बुधवार को भी सिवोरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप रही। शाम सात बजे के बाद गुरुवार सुबह पांच तक आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। बिजली न आने से उमसभरी गर्मी के बीच ग्रामीणों को जागकर रात बितानी पड़ी। लोगों के घरों में लगे पंखे, कूलर शोपीस बनकर रह गए। वहीं पेयजलापूर्ति बंद होने से घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। इससे पहले मंगलवार को भी गांवों में करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही थी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: हैदराबाद फीडर की बिजली व्यवस्था बेपटरी सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में परेशानी उठानी पड...